बाराबंकी, जून 24 -- सुबेहा। स्थानीय पुलिस ने मिट्टी की अवैध खनन में लगे जेसीबी व डंपर को पकड़कर पुलिस ने सीज कर दिया। थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के नजदीक सोमवार रात खनन हो रहा था। खनन होने की सूचना एसडीएम राजेश विश्वकर्मा को किसी ने दी। इसके बाद राजस्व कर्मी व सुबेहा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर खनन कर रही जेसीबी व एक डंपर को अपने कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...