जेसीबी व ट्रैक्टर से निगम कार्यालय के सामने से हटाया गया कचरा
मधुबनी, मई 20 -- मधुबनी। हिन्दुस्तान में 18 मई को प्रकाशित शीर्षक नाला निर्माण में निकली मिट्टी सड़क पर छोड़ी चलना दूभर खबर का असर मंगलवार को जमीन पर दिखा। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि डीएम ने नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग को लेकर सवाल उठाया। इसके बाद नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने संबंधित संवेदक को तत्काल कचरा हटाकर बेहतर मिट्टी और बालू से भराई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद निगम कार्यालय के पास बनाये गये नाला पर डाले गये कचरा, गंदगी व मलवा को जेसीबी, ट्रैक्टर व मजदूर द्वारा हटाने का काम शुरू किया गया। मलवा को हटाकर अन्यत्र फेंका गया। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि प्रावधान के अनुपालन का आदेश सभी संवेदकों को दिया गया है, इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.