अमरोहा, अप्रैल 7 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर की कॉलोनी में बन रहे मकान के निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। रविवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। सोमवार को निर्माण कार्य ध्वस्त करने पहुंची पालिका व राजस्व विभाग की टीम का महिलाओं ने विरोध कर दिया। इसके बाद टीम वापस लौट आई। उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक नगर के गजरौला मार्ग के नजदीक वृंदावन कॉलोनी है। जिसके एक साइड में कर्बला तालाब है। इसके नजदीक सपना गुप्ता पत्नी सचिन गुप्ता एवं डोली रानी पत्नी अनिल गुप्ता का प्लाट है। बताया जा रहा है कि सपना गुप्ता के द्वारा अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। एक व्यक्ति ने नगर पालिका में शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। उच्चाधिक...