रुद्रपुर, फरवरी 24 -- सितारगंज, संवाददाता। नकुलिया चौराहे पर सोमवार को दो अज्ञात लोगों ने जेसीबी को रोककर लाठी-डंडे से उसके चालक पर हमला कर दिया। जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक को भी गंभीर चोटें आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वार्ड नंबर 2 निवासी परवेज अहमद ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 23 फरवरी की शाम को चालक अखलाक अहमद निवासी वार्ड चार जेसीबी लेकर उसके घर आ रहा था। नकुलिया चौराहे पर पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक कर जेसीबी को रोक दिया। इसके बाद कार से उतरे दो अज्ञात लोग ने लाठी-डंडा लेकर जेसीबी पर चढ़ गए। दोनों ने चालक से गाली-गलौज कर उस पर हमला कर दिया। वहीं, हमले में जेसीबी भी क्षतिग्रस्त कर दी। उसके कई शीशे भी टूट गए। साथ ही चालक को भी गंभीर चोटें आई। वहीं, शोर-शराबा सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इधर, भीड़ एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.