कौशाम्बी, जून 5 -- जिला मुख्यालय स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार को जेसीबी यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेसीबी संचालकों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा। यूनियन पदाधिकारियों का कहना था कि ईंट भट्ठा संचालक शासन के नियमों के तहत रॉयल्टी जमा कर खनन की अनुमति प्राप्त करते हैं, लेकिन इसके बावजूद मिट्टी की निकासी और परिवहन में लगातार बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जब खनन और परिवहन से संबंधित सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाती हैं, तब भी वाहनों को रोका जाना और कार्रवाई की आशंका बनाए रखना कारोबारियों व श्रमिकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। इससे भट्ठा उद्योग से जुड़े लोगों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो रही है। मुख्य अतिथि अवधेश नारायण शुक्ल ने ...