लखनऊ, मार्च 22 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। बंथरा थाना क्षेत्र में एक जेसीबी मालिक ने करीब एक दर्जन से अधिक युवकों पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित जेसीबी मालिक की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के मिरानपुर पिनवट निवासी रूपेंद्र यादव उर्फ सुनील ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह अपनी जेसीबी से ड्राइवर अमित कुमार रावत संग काम कर रहे थे। इस दौरान प्रदीप रावत, दिलीप, राहुल राजपूत, राहुल यादव, शनि यादव व उनके 8 अन्य साथी मौके पर पहुंचे। सभी गाली-गलौज करते हुए जेसीबी मशीन चलाने से मना करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने हॉकी, लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में जेसीबी मशीन के शीशे तोड़ दिए और रूपेंद्र यादव व उनके ड्राइवर को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि...