जेसीबी मशीन से कराई जा रहा पोखर की उड़ाही
समस्तीपुर, मई 29 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के वार्ड 8 में सरकारी नियमों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है। मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से पोखर की उड़ाही का कार्य कराया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बगैर योजना का बोर्ड लगाए ही जेसीबी मशीन से कार्य कराया जा रहा है। जबकि कोई भी कार्य शुरू होने से पहले योजना का बोर्ड लगाने का प्रावधान है। परंतु प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश पंचायत में कार्य शुरू होने से पहले नहीं बाद में योजना का बोर्ड लगाया जाता है। ताकि लोगों को पता चल सके की किस योजना से और कितनी राशि से यह कार्य कराया जा रहा है। जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.