गुमला, फरवरी 14 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। विशुनपुर थाना क्षेत्र के बनारी नाका के समीप शनिवार को जेसीबी मशीन और बाईक की सीधी भिड़ंत में बनारी गोरा टोली निवासी मिटकू महतो (60), विकास महतो (19) और संतोष महतो (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बनारी नाका पर बॉक्साइट ट्रकों की चालान एंट्री को लेकर लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान सामने से आ रही जेसीबी मशीन की विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया। इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.