बलिया, अप्रैल 10 -- बैरिया। गंगा किनारे चल रहे अवैध खनन की ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को दयाछपरा पांडेयपुर बड़ी कार्रवाई की है। इससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की मानें तो गंगा किनारे जेसीबी और ट्रैक्टरों के जरिए धड़ल्ले से मिट्टी खनन की जा रही थी। इसी दौरान उपजिलाधिकारी संजय कुसवाहा व क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरौशी की संयुक्त टीम अचानक मौके पर पहुंच गई। प्रशासन को देखते ही खनन में लगे लोग मौके से जेसीबी लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी का पीछा किया। चालक ने पांडेपुर गांव में एक घर के सामने जेसीबी खड़ी कर दी। वहां पहुंच कर प्रशासन ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की तथा जेसीबी को कब्जे में लेकर बैरिया थाने भेज दिया। जहां उसे सीज कर दिया गया। क्षेत...