मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर थाना के मानिकपुर गांव में जेसीबी चालक राहुल कुमार की पीट-पीटकर हत्या मामले में मंगलवार को केस दर्ज कर लिया गया। राहुल के पिता विनोद सहनी ने पुलिस को दिए आवेदन में चार नामजद व तीन अज्ञात को आरोपित बनाया है। इसमें डीजे लदे पिकअप पर सवार पियर थाना के सिमरा गांव के छोटू कुमार, रमेश सहनी, मनोज सहनी और सर्फुद्दीनपुर गांव के रोहित कुमार को नामजद किया गया है। इसके अतिरिक्त तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है।आवेदन में विनोद ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र राहुल शादी समारोह से भोज खाकर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- डीजे संचालक पर राहुल की हत्या का केस दर्ज तभी छोटू डीजे साउंड लदा हुआ पिकअप लेकर जा रहा था। पिकअप पर सवार लोगों ने मिलकर राहुल को जेनरेटर के हैडल व लोहे की रॉड से पीट-पी...