जेसीबी चलाकर सार्वजनिक मार्ग को कराया अतिक्रमण मुक्त
गोरखपुर, जून 2 -- गगहा हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के बेला वीरभान गांव में सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। एसडीएम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में तहसील प्रशासन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्री वॉल को ध्वस्त करा दिया। बेला वीरभान पीड़ित निवासी नीरज तिवारी ने सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों ने किए गए अतिक्रमण की शिकायत स्थानीय थाना एवं उपजिलाधिकारी बांसगांव से की थी। आरोप था कि रास्ते पर बाउंड्री वॉल बना दिए जाने से उनका आवागमन बाधित हो गया था और उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत के समाधान के लिए उन्होंने कई बार तहसील और थाने का चक्कर लगाया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हट सका。
अतिक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.