समस्तीपुर, मार्च 11 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर थाना में 25 कांड में जब्त करीब 23 सौ 67 लीटर अंग्रेजी शराब बुधवार को थाना परिसर में विनष्टीकरण किया गया। इसमें 459 लीटर देसी शराब तथा 1908 लीटर अंग्रेजी शराब था। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के साथ दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ आलोक कुमार सिंह उपस्थित रहे। रोसड़ा उत्पाद विभाग के एएसआई विजय पासवान भी मौके पर मौजूद थे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब अलग अलग समय पर थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान बरामद की गई थी। जिसे कोर्ट के आदेश के बाद विनष्टीकरण किया गया। विनष्टीकरण के दौरान अपर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार, एसआई मुकेश कुमार सिंह, एएसआई राजेश कुमार, शैलेश कुमार सहित अन्य पुलिस मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.