जेसीबी के साथ पहुंचे मुखिया पति की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस पर पथराव
भागलपुर, मई 28 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड की सिया पंचायत अंतर्गत बरैनी गांव में बुधवार को सरकारी तालाब की खुदाई को लेकर जमकर बवाल हो गया। तालाब खुदाई के लिए जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे मुखिया पति रवि पासवान पर विरोध कर रहे ग्रामीणों ने हमला कर दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी सह आईएएस कृष्ण चंद्र गुप्ता एवं उनके सुरक्षा गार्डों को भीड़ के बीच फंसे मुखिया पति को सुरक्षित निकालना पड़ा। घटना के दौरान उग्र ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में एक सरकारी वाहन एवं जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं जेसीबी चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों की पुलिस, इंस्पेक्टर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) एवं भारी संख्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.