जेसीबी के साथ दो ट्रैक्टर जब्त, हिरासत में लिए गए पांच लोग
बक्सर, मई 20 -- पेज तीन के लिए ----- अवैध खनन बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड से सटे सिंगरही पोखरा से पुलिस ने एक जेसीबी मशीन व दो ट्रैक्टर जब्त किया है। इसके साथ ही पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में नगर पुलिस ने बताया कि राज्य पुलिस मुख्यालय से सूचना प्राप्त हुई कि सरकारी पोखरे से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। इसपर तत्काल पुलिस की टीम वहां पहुंची। पूछताछ में यह सामने आया कि मिट्टी को सड़क बनाने में उपयोग किया जा रहा है। लेकिन, मिट्टी खनन के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखाया गया। पुलिस ने तत्काल जेसीबी, ट्रैक्टर व कार्य कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी जानकारी खनन विभाग को दे दी गई है। खनन विभाग के स्तर से आगे की कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.