फतेहपुर, अप्रैल 11 -- विजयीपुर। किशनपुर के रग्घुपुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहां मिट्टी खनन के दौरान बंद हुई जेसीबी को डायरेक्ट स्टार्ट करने की कोशिश एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। गियर में होने के कारण जेसीबी अचानक बैक हो गई, जिसकी चपेट में आकर 25 वर्षीय चालक की मौत हो गई। महज एक महीने पहले शादी के बंधन में बंधे युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है कछरा गांव निवासी 25 वर्षीय राकेश पासवान गांव के ही सुनील पटेल की पिछले तीन साल से जेसीबी चलाता था। शुक्रवार शाम क्षेत्र के रग्घुपुर मजरे गढ़ा गांव में जेसीबी से मिट्टी खनन कर रहा था, तभी जेसीबी बंद हो गई तो चालक राकेश नीचे उतर कर सेल्फ में डायरेक्ट लोहा टच कर स्टार्ट करने लगा। इसी दौरान जेसीबी बैक गियर में होने के कारण पीछे को चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.