जेसीबी के पंजे से सड़क किनारे बुजुर्ग का पैर कटा
गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर-12 सब्जी मंडी चौक के पास जेसीबी चालक ने सड़क किनारे बैठे एक बुजुर्ग के पैर पर सीधे जेसीबी का पंजा मार दिया। इससे बुजुर्ग का बायां पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया। लहूलुहान हालत में पीड़ित को तड़पता छोड़ आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित के भाई द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में गुरुवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के गांव शिवाला कला के निवासी 55 वर्षीय महावीर सिंह 25 वर्षों से गुरुग्राम में रह रहे हैं। वर्तमान में वह शिव विहार कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में महावीर सिंह ने बताया कि बीती 25 अप्रैल 2026 की सुबह करीब नौ बजे वह हर रोज की तरह कबूतरों को दाना डालने गए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.