फतेहपुर, अप्रैल 11 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के रग्घुपुर गांव में जेसीबी के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। मिट्टी खनन कर रही जेसीबी अचानक बंद हो गई थी। ड्राइवर नीचे उतरकर डायरेक्ट सेल्फ में टच कर स्टार्ट कर रहा था तभी जेसीबी स्टार्ट हो गई। गियर में होने से वह बैक हो गई जिसके नीचे दबकर चालक राकेश की मौत हो गई। घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कछरा गांव निवासी 25 वर्षीय राकेश पासवान गांव के ही सुनील पटेल की पिछले तीन साल से जेसीबी चलाता था। क्षेत्र के रग्घुपुर मजरे गढा गांव में जेसीबी से मिट्टी खनन कर रहा था तभी जेसीबी बंद हो गई तो चालक राकेश नीचे उतर कर सेल्फ में डायरेक्ट लोहा टच कर स्टार्ट करने लगा तभी जेसीबी बैक गियर में होने के कारण पीछे को चल पड़ी जिसके नीचे दबकर राकेश कुमार गंभीर घायल हो गया जिन्हें जेसीबी मालिक मंझनपुर अ...