कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बजहा राला गांव की जुमरा खातून पत्नी इदरीश ने बताया कि पखवारे भर पहले उसका बेटा अज्जू खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आ रही जेसीबी के चालक व उसके सहयोगियों ने चोंगा से टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता शिकायत लेकर थाने गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी आबिद, दानिश निवासी अजुहा थाना सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.