कन्नौज, मई 30 -- ताहपुर (तालग्राम)। बहन के घर जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार जेसीबी मशीन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद जेसीबी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव दुबहा निवासी सद्दाम अली और रियाज अली, पुत्रगण धुन्नी अली, शनिवार दोपहर बाइक से अपनी बहन रुखसार के घर ऊंचा गांव जा रहे थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर बताया जाता है कि ताहपुर-अमोलर मार्ग पर स्थित एक निजी आढ़त के पास सामने से आ रही जेसीब...