जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत
महोबा, जून 19 -- महोबा, संवाददाता। जेसीबी ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चालक की दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद जेसीबी चालक मौके से रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। महोबकंठ थाना के गड़ोरा निवासी रामशरण पुत्र रमेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई शिवराम उर्फ बबलू 2 जून को बाइक से बेलाताल से गांव लौट रहा था। रास्ता में जेसीबी ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। राहगीरों ने जेसीबी का नंबर दिया और घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। चालक जेसीबी लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने जेसीबी नंबर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है.
इंसेट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल महोबा। ट्रक की टक्कर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.