जेसीबी की टक्कर से अधेड़ की मौत पर उबाल, जाम
कौशाम्बी, जून 19 -- कनैली निवासी अधेड़ की जेसीबी की टक्कर से हुई मौत पर शुक्रवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने शव रखकर सरायअकिल-कनैली मार्ग जाम कर दिया। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। नतीजतन राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिवार मुआवजे की जिद पर अड़ा था। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद इंस्पेक्टर के आश्वासन पर रास्ता बहाल किया गया। सरायअकिल के कनैली निवासी सुमन विश्वकर्मा (55) चाट विक्रेता थे। वह करीब 15 साल से परिवार समेत सरायअकिल कस्बे में रहते थे। यह भी पढ़ें- बाइक सवार अधेड़ को जेसीबी ने कुचला, मौतजेसीबी की टक्कर गुरुवार को वे बेटियों की शादी का आमंत्रण देने पैतृक गांव कनैली गए थे। लौटते वक्त सुबह लगभग आठ बजे जैसे ही बकोढ़ा मोड़ के समीप पहुंचे, एक जेसीबी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुमन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.