फरीदाबाद, सितम्बर 15 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। पलवल के गांव धतीर निवासी 32 वर्षीय चाणक्य ने सोमवार को गांव सोतई के पास आगरा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह नहर किनारे उसकी बाइक मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। देर शाम एसडीआरएफ की टीम ने गांव फतेहपुर बिल्लौच के पास नहर से उसका शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के भाई मोहित ने बताया कि चाणक्य सेक्टर-58 स्थित जेसीबी कंपनी में फायरमैन के पद पर कार्यरत था। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: 24 घंटे बाद यमुना में कूदे युवक का शव बरामद परिजनों के अनुसार चाणक्य रोजाना करीब 5:30 बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौट आता था। सोमवार को वह दोस्तों के साथ पार्टी के लिए गांव सोतई ...