भदोही, मई 2 -- भदोही, संवाददाता।अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। इसी कड़ी में अफसरों के निर्देश पर दुर्गागंज थाना क्षेत्र के कुढ़वा के पास से पुलिस ने एक जेसीबी मशीन और मिट्टी लदा ट्रैक्टर ट्रॉली समेत सीज किया। इसके चलते हड़कंप की स्थित रही। बता दें कि इन दिनों जिले में वरुणा और मोरवा की तराई के साथ ही गांवों में अवैध खनन का कारोबार चरम पर है। ऐसे में लगातार मिल रही शिकायतों को डीएम ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर कुढ़वा गांव के पास छापा मारा गया। मौके पर अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- रात-दिन धड़ल्ले से अवैध रूप से हो रहा खनन दुर्गागंज प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि खनन विभाग द्वारा पकड़े गए वाहनों को थाने लाकर सुपुर्द किया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई ...