रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल में सोमवार को बैसाखी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रार्थना सभा में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विविध प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक और भाषण के माध्यम से बैसाखी और अंबेडकर जयंती के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बैसाखी के अवसर पर बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। वहीं, अंबेडकर जयंती पर विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक समरसता और उनके योगदान पर आधारित लघु नाटिका व भाषण प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- धूमधाम संग मनाया बैसा...