जेसीज व नवोदय विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई
रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल व नवोदय विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गई। जेसीज पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य एवं सेक्शन हेड्स ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, रामधुन और भाषणों के माध्यम से उनके जीवन एवं आदर्शों को प्रस्तुत किया। पोस्टर निर्माण और स्वच्छता अभियान के जरिए स्वच्छता, अनुशासन व राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। विद्यालय के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर और निदेशक सुधांशु पंत ने विद्यार्थियों से महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा तथा शास्त्री जी की सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Rudrapu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.