जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन
रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर विकास शर्मा और विधायक तिलकराज बेहड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालय के निदेशक सुधांशु पंत ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का सपना साकार होगा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने नए भवन को क्षेत्र में शिक्षा का मील का पत्थर बताते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.