रांची, अप्रैल 22 -- अड़की, प्रतिनिधि। खूंटी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में जेसीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग स्टार को 10 विकेट से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की। बुधवार को खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार की टीम जेसीए के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 8.3 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 32 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आशीष विराट ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। जेसीए की ओर से रवि कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि जिशान ने 3 और धैर्य ने 2 विकेट हासिल किए। 33 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीए टीम ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 4.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 33 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रवि कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.