धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद। झारखंड काउंसिल ऑन साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन (जेसीएसटीआई) ने रिसर्च प्रोजेक्ट प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। शोध प्रस्तावों की स्क्रीनिंग एक से 24 अप्रैल तक किया जाएगा। उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने इस संबंध में संशोधित शिड्यूल जारी किया है। बीबीएमकेयू, आईआईटी धनबाद समेत अन्य विश्वविद्यालयों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। बीबीएमकेयू ने भी इस संबंध में अपने सभी शिक्षकों को पत्र जारी कर आवेदन करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...