गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर। जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन द्वारा आयोजित जेसी प्रीमियर लीग (जेपीएल 16.0) के पहले दिन शुक्रवार को खेले गए मुकाबले ऊर्जा और खेल भावना के साथ संपन्न हुए। पूरे दिन दर्शकों और खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। प्रातः सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में सानूप की उपस्थिति रही, जबकि सायंकालीन सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जेसी सौरभ अग्रवाल, जेसी गौरव जालान, जेसी मोहित मित्तल, जेसी आयुष गर्ग, जेसी किशन अग्रवाल, जेसी चंदन अग्रवाल, जेसी आयुषमान, जेसी जतिन, जेसी संदीप, जेसी आदिश एवं जेसीआरटी टीम सहित अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे। यह जानकारी संस्था के जनसंपर्क अधिकारी जेसी विकास स्वरूप ने दी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.