गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के महामंत्री डॉ. एम राघवैय्या ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और बोर्ड के अन्य सदस्यों के साथ आयोजित जेसीएम बैठक में रेल कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं सहायक महामंत्री एनएफआईआर विनोद कुमार राय ने बैठक की जानकारी दी। बताया कि फेडरेशन ने बोर्ड के सामने स्पष्ट कर दिया है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जल्द होना चाहिए। बैठक में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 8वें वेतन आयोग का गठन, ग्रुप सी कर्मचारियों के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग व पदोन्नति, सुपरवाइजरी स्टाफ को उच्च ग्रेड पे (लेवल-8 और लेवल-9) में पदोन्नति देने पर जोर दिया गया। साथ ही ट्रैक मेंटेनर्स की सुरक्षा, भत्तों में विसंगति, खा...