जेसीएमयू बरका-सयाल कमेटी का गठन, तूफान अध्यक्ष और सगीर बने सचिव
रामगढ़, सितम्बर 3 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (बेनीलाल महतो गुट) ने बरका-सयाल में अपनी नई कमेटी की घोषणा की है। इस कमेटी में तूफान करमाली को बरका-सयाल का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष के लिए राजेश मुंडा, महालाल सोरेन, बबलू तुरी, सचिव सगीर अंसारी, सह सचिव मंटू गंझू, राजू मांझी, संगठन मंत्री मुन्ना मांझी, कोषाध्यक्ष के लिए विक्की करमाली का मनोनयन किया गया है। कमेटी का अनुमोदन संगठन के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने किया है। केंद्रीय सचिव शंभूनाथ एवं संयुक्त जोनल सचिव राजकुमार रवानी ने सबों को मनोनयन संबंधी पत्र सौंपा है। कमेटी अनुमोदन के बाद तूफान करमाली के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारी बरका-सयाल जीएम रंजन सिन्हा से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जमसं की बिरसा में सभा, दर्जनों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.