रांची, जुलाई 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) की झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रम) 2025 के शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के संयुक्त आदेश से सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। निषेधाज्ञा 26 जुलाई की सुबह 7:30 से शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगी।आदेश के अनुसा...