धनबाद, फरवरी 26 -- बीबीएमकेयू के धनबाद-बोकारो समेत राज्य के सरकारी व प्राइवेट बीएड कॉलेजों, एमएड व बीपीएड में सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने एडमिशन शिड्यूल जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च है। आवेदन में सुधार 26 व 27 मार्च को किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को होगा। राज्य विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए 85 फीसदी सीटें झारखंड राज्य अवस्थित विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कुल सीटों का 85 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी। शेष 15 फीसदी सीटें ओपेन रहेंगी। राज्य के 136 सरकारी, प्राइवेट, अल्पसंख्यक बीएड कॉलेजों में 13,600 सीटें हैं। बीबीएमकेयू के अधीन धनबाद व बोकारो के 26 कॉलेजों में 2650...