जेसीईसीईबी: इंजीनियरिंग कॉलेजों में ऑनलाइन नामांकन आवेदन शुरू
धनबाद, जून 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने सरकारी व प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बीआईटी सिंदरी में बीटेक में 1115 सीट पर नामांकन होगा। जेईई मेन-2026 के रिजल्ट के आधार पर इंजीनियरिंग नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट तैयार होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो जुलाई है। पहली चयन सूची पांच जुलाई को जारी की जाएगी। छात्र-छात्राओं को जेईई मेन के स्कोर के आधार पर जेसीईसीईबी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जेसीईसीईबी ने जारी निर्देश में कहा कि बीटेक-बीई-2026 में नामांकन के लिए एनटीए स्कोर पेपर वन का स्कोर और कन्फर्मेशन पेज अपलोड करना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.