रांची, फरवरी 5 -- रांची। जेसीआई रांची यूथ ने रविवार को आयोजित आठवें इंस्टॉलेशन सेरेमनी में शामिल होने के लिए गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम बरियातू स्थित एक निजी होटल में शाम पांच बजे से होगा। इस मौके पर जेसीआई रांची यूथ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोनिका गोयनका व पूर्व अध्यक्ष कुशा जालान उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...