हाथरस, फरवरी 2 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। जेसीआई ग्रेटर हाथरस का नौ वां अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अग्रवाल सेवा सदन आगरा रोड पर हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा से अधिष्ठापन अधिकारी जेसीआई कपिल अग्रवाल एवं जेसीआई प्रीत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने गणेश वंदना के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। जेसीआई ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने नवीन अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल को कॉलर स्थानांतरित किया। अधिष्ठापन अधिकारी ने नए अध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराई। सचिव सौरभ अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, बोर्ड के पदाधिकारीयों में नरेश अग्रवाल उपाध्यक्ष, विवेक गर्ग, चिराग गोयल, उप सचिव तुषित वार्ष्णेय, पुष्पेंद्र गोयल,पुनीत गर्ग, कोर कमेटी में रवि बिंदल, सुमित बंसल, रुपेश गर्ग, संजय गर्ग, प्रवीण अग्रवाल,वेंकटेश अग...