बोकारो, मार्च 14 -- बोकारो प्रतिनिधि l राष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट जेसीआई इंडिया के बोकारो आगमन के अवसर पर जेसीआई बोकारो जज़्बा की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर बी ज़ोन प्रेसिडेंट गौरव सेठ एवं वाइस प्रेसिडेंट विनायल गुप्ता का भी विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। जेसीआई बोकारो जज़्बा की अध्यक्ष विनिता कुमार तथा सचिव जेसीआई सुजाता राय ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर स्टर्लिंग स्थित हाव्स रेस्टोरेंट में अतिथियों को बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद अतिथियों को सेक्टर 9 स्थित एक प्राथमिक विद्यालय ले जाया गया, जहां बच्चों के लिए कारपेट दान किए गए। इससे बच्चों को बैठकर पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...