रांची, अप्रैल 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। इंडियन इंजीनियर्स फेडरेशन इंडेफ की दो दिनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की आमसभा भुवनेश्वर में शनिवार से होगी। इसमें झारखंड इंजीनियरिंग सर्विसेज एसोसिएशन जेसा के अध्यक्ष समरेंद्र के नेतृत्व में महासचिव मो आरिफ इकबाल समेत सात प्रतिनिधि शामिल होंगे। आरिफ ने बताया कि बैठक में अभियंताओं के हितों की रक्षा व बुनियादी ढांचे के विकास पर अनुभव साझा होंगे। इंडेफ के प्रचार सचिव राकेश कुमार के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में झारखंड, बिहार समेत देश के सभी राज्य से सहायक अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता स्तर के सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक सह आम सभा में संगठन की गतिविधियों, भविष्य की चुनौती पर चर्चा के अलावा नए सत्र के लिए कमेटी का गठन कर पदधारियों का चुनाव होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.