जेष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगलवार पर मंदिरों में उमड़े हनुमानभक्त
मऊ, मई 13 -- मऊ, संवाददाता। ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगलवार को हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भक्त पूजापाठ के लिए कतारों में खड़े दिखे। वहीं मंदिरों में हनुमान चालीसा, श्रीराम रचित मानस और सुंदरकांड का आयोजन होता रहा। भंडारों में बजरंग बली के भजनों- श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, हे दु:ख भंजन मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार पवनसुत विनती बारम्बार आदि से वातावरण बजरंगमय हो उठा। विभिन्न स्थानों पर चल रहे भंडारों में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। जेष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को सुबह सूर्योदय के पूर्व से हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात्रि चलता रहा। शहर समेत ग्रामीण अंचलों में हनुमान मंदिरों में बज रहे श्रीराम और हनुमानजी के गीत से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.