जेष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को जगह-जगह बांटे गए प्रसाद
बस्ती, मई 19 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती, निज संवाददाता। जेष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों, घरों और चौराहे पर सुंदरकांड और भंडारे को लेकर तैयारियां होती रही। आयोजक जगह-जगह पूड़ी-सब्जी, हलुआ, छोला चावल, नुक्ती, शरबत के प्रसाद बनाने की तैयारी में जुटे रहे। मंदिरों में सुंदरकांड पाठ व भजन कीर्तन कर हनुमानजी को विधिविधान से भोग लगाकर श्रद्धालुओं प्रसाद वितरण किया गया। गांधीनगर के हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। घरों में भी लोग आरती कर लोगों में प्रसाद वितरण किया। शहर के कंपनीबाग स्थित शिव मंदिर में शाम के समय भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। महिलाएं व अन्य लोगों ने आरती करने के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.