मिर्जापुर, मई 19 -- हलिया। ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि पर सोमवार को गड़बड़ा धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के साथ ही दूर-दराज से पहुंचे भक्तों के साथ ही नवदंपतियों ने भी शादी के जोड़े में पहुंचकर मां का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु की सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी लाइन लग गई। महिला पुरुष श्रद्धालु अलग-अलग कतारबद्ध होकर मां शीतला का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। नवदंपतियों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर मंगलकामना और दीर्घायु होने एवं परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की उपस्थिति रही। भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव सक्रिय रहे। मंदिर के आसपास प्रसाद व पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभ...