जेष्ठ की तपिश हुई बेकाबू, 42.4 डिग्री पर पहुंचा पारा
सिद्धार्थ, मई 22 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। जेष्ठ माह के शुरूआती दौर में ही तराई का आंगन भीषण गर्मी और उमस की चपेट में आ गया है। गुरुवार को तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। दोपहर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरतमंद लोग ही घरों से बाहर निकले और राहगीर जगह-जगह छाया तलाशते नजर आए। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम दिखी। सड़क किनारे पेड़ों और दुकानों की छांव में लोग राहत तलाशते नजर आए। भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- ताप लहर का कहर, पसीने से तरबतर रहे लोग बुधवार रात भी तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा, जिससे उमस ने लोगों को बेचैन किए रखा। बिजली कटौती और लो वोल्टेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.