सहारनपुर, फरवरी 26 -- जेवी जैन कॉलेज के पुस्तकालय सभागार में गुरुवार को रिसर्च मेथोडोलॉजी कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में प्रो. शिल्पी जिंदल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शोध के महत्व, शोध समस्या के चयन, उद्देश्य, परिकल्पना और शोध संरचना पर सरल उदाहरणों सहित प्रकाश डाला। विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं व शोधार्थियों ने प्रश्न पूछे, जिनके उन्होंने उत्तर दिए। कार्यक्रम में प्रो. शुभ्रा चर्तुवेदी की पुस्तक इंडियन एजुकेशन: फ्रॉम ट्रेडिंग टू इनोवेशन का विमोचन हुआ। कार्यशाला में सीमा मिश्रा, डॉ. श्वेता बंसल, शुभम, सबा खान, प्रो. पूनम शर्मा, प्रो. शुभ्रा चर्तुवेदी, प्रो. नीता कौशिक, प्रो. धर्मेन्द्र कुमार, प्रो. शशि नौटियाल व प्रो. वंदना रुहेला मौजूद रहे। संचालन राधिका शर्मा व तनिशा कृष्णातरे ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...