सहारनपुर, अप्रैल 8 -- सहारनपुर संवाददाता मंगलवार को जेवी जैन कॉलेज में रोवर्स एवं रेंजर्स के प्रवेश एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय इस शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल के निर्देशन में कॉलेज के उपप्राचार्य प्रो. पंकज गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर के दौरान मुख्य प्रशिक्षक अनिल भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को रोवर्स-रेंजर्स की मूल भावना से अवगत कराते हुए अनुशासन, राष्ट्र निर्माण में सहभागिता, इष्ट प्रार्थना, झंडा गीत, शिष्टाचार एवं सीटी संकेतों की जानकारी दी। इसके साथ ही प्राथमिक उपचार और ध्वज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम में रोवर्स प्रभारी डॉ. पंकज कुमार एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. रेशमा देवी की विशेष भूमिका रही। इसके अतिरिक्त डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. बबीता, डॉ. हिमानी, डॉ. संजय कुमार एवं अ...