सहारनपुर, मार्च 11 -- सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में एमए, एमएससी एवं एमकॉम द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर (एनईपी) के छात्र-छात्राओं की आंतरिक परीक्षाएं 27, 28, 30 मार्च तथा 02 व 04 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि, समय, स्थान और पेपर कोड के अनुसार परीक्षा में उपस्थित होने की अपील की है। कॉलेज के उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ब्रह्मपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक रहेगा, जबकि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आंतरिक परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम महाविद्यालय की वेबसाइट www.jvjaincollege.com', नोटिस बोर्ड तथा संबंधित विभागों से प्राप्त किया जा सकता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.