प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर अभियोजन शिकायत पर पीएमएलए की विशेष अदालत ने जेवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जुड़े 1992 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संज्ञान ले लिया है। अदालत ने इस मामले में कंपनी, उसके प्रमोटरों और सहयोगी फर्मों सहित 25 व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए हैं। यह भी पढ़ें- बैंक धोखाधड़ी में मुंबई, केरल में सीबीआई के छापेविशेष न्यायालय का आदेश विशेष न्यायालय पीएमएलए लखनऊ की न्यायाधीश मधु डोगरा ने सात जुलाई को दिए आदेश में धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 3 के साथ धारा 70 और धारा 4 के तहत दंडनीय अपराधों का संज्ञान लिया। ईडी ने 25 नवंबर 2025 को शिकायत दायर की थी। ईडी की जांच सीबीआई लखनऊ की एफआईआर और चार्जशीट पर आधा...