जेवीएम श्यामली में संस्कृत काव्य पाठ के विजेता पुरस्कृत
रांची, जुलाई 2 -- रांची। जेवीएम श्यामली में दो दिवसीय संस्कृत काव्य पाठ प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। इसमें कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने शिव तांडव और महिषासुर मर्दिनी जैसे स्तोत्रों का सुमधुर गायन किया। जूनियर ग्रुप में ध्रुव नंदन झा प्रथम, वेदांत व कुमारी नंदिनी द्वितीय, नितिन सौरभ व सृष्टि प्रिया तृतीय रहे। सब-जूनियर में अनुष्का मिश्रा प्रथम, नंदिनी सिन्हा व अद्यानशा पलक द्वितीय और प्रतीक कुमार व रुद्र प्रताप पाठक संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य बीएन झा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.