जेवीएम श्यामली में वाद-विवाद प्रतियोगिता
रांची, जुलाई 7 -- रांची। जेवीएम श्यामली में मंगलवार को अंतर सदनीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग (कक्षा 9-10) के छात्रों ने 'क्या किसी एक क्षेत्र में चल रहे युद्ध के कारण पूरी दुनिया में ईंधन, अनाज और रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ाना वैश्विक व्यापार प्रणाली की सबसे बड़ी कमजोरी है?, विषय पर पक्ष और विपक्ष में तर्क किए। सब-जूनियर वर्ग (कक्षा 6-8) के छात्रों ने'क्या 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर कानूनी रोक होनी चाहिए?, विषय पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्य बीएन झा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.