रांची, अगस्त 29 -- रांची। जेवीएम श्यामली में राष्ट्रीय खेल दिवस अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। प्राचार्य बीएन झा और अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने योग और पीटी का शानदार लयबद्ध प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान कक्षा 1 से 5 के लिए 50 मीटर दौड़, कक्षा 6 से 8 के लिए टेबल टेनिस तथा कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए वॉलीबॉल, शतरंज और कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जेएन कॉलेज में फुटबॉल मैच, प्राचार्य एकादश विजेता यह भी पढ़ें- डीएसपीएमयू में मिनी मैराथन, शतरंज व वॉलीबॉल में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह यह भी पढ़ें- खेल, व्यायाम और अनुशासन से ही स्वस्थ जीवन संभव: प्राचा...