जेवीएम श्यामली के 11 विद्यार्थियों की प्रतिभा लाई रंग
रांची, जून 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेवीएम श्यामली के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा- जेईई एडवांस्ड में शानदार प्रदर्शन किया है। अबतक प्राप्त परिणामों के अनुसार विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के छात्र देवेश अग्रवाल ने 191 अंक के साथ अखिल भारतीय रैंक 1708वीं हासिल की और विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं, विनायक रंजन ने 181 अंक के साथ 2332, उत्कर्ष विभव ने 172 अंक के साथ 2999 तथा निश्चय सिंह ने 3528वीं रैंक हासिल की। अन्य सफल विद्यार्थियों में राबिज रजा (5255), श्लोक कुमार (5635), देवांश अग्रवाल (7558), अद्याश्री (11528), स्टीव जॉब (15077), तृप्त कुमार (16400) तथा आदित्य कश्यप (25448) शामिल हैं। यह भी पढ़ें- वसुका एकेडमी के छात्रों ने बिखेरी चमक प्राचार्य बीएन झा ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.